फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: बारिश होने से जलभराव बरकरार, विभाग ने शुरू की निकासी की कवायद

Sun, 25 Sep 2022 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

इस समय शहर में भरा पानी रामनगर और समसपुर स्थित एसटीपी में डाला जा रहा है। इसके लिए नगर के तिकोना पार्क, सीसीआई कैंपस, डूंगरवाली खाडी, झज्जर घाटी, रोहतक रोड आदि मेन प्वाइंट्स बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में लगातार चौथे दिन भी बारिश होने से शहर को जलभराव से राहत नहीं मिल पाई है। अभी भी शहर में 50 से अधिक जगहों पर जलभराव है और इसके मद्देनजर उपायुक्त प्रीति ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने अपने आदेश में कहा कि पुख्ता प्रबंध कर जल्द से जल्द पानी की निकासी कर लोगों को राहत दी जाए।

विज्ञापन


दूसरी ओर दादरी शहर में जलभराव को दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी काम में जुट गए हैं। उपायुक्त प्रीति के निर्देशानुसार दादरी सिटी के मुख्य स्थानों पर पंप व मोटरें लगाकर पानी निकाला जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेशचंद्र गौड़ ने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार बारिश होने के कारण पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। जिसे दूर करने के लिए विभाग भरसक प्रयास कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस समय शहर में भरा पानी रामनगर और समसपुर स्थित एसटीपी में डाला जा रहा है। इसके लिए नगर के तिकोना पार्क, सीसीआई कैंपस, डूंगरवाली खाडी, झज्जर घाटी, रोहतक रोड आदि मेन प्वाइंट्स बनाए गए हैं। यहां तीन हॉर्स पावर से लेकर पचास हार्स पावर तक की मोटरें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


जानिये...कहां रखे हैं शहर में पंप सेट और मोटरें
जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी निकासी के लिए रोहतक चौक पर 20 एचपी, रोहतक रोड रेलवे फाटक पर 20 एचपी की मोटर और 7.5 एचपी का इंजन, घिकाड़ा रोड के डिस्पोजल पर 50 एचपी की दो और 20 हॉर्स पावर की दो मोटरें लगाई हैं। तिकोना पार्क पर 25 एचपी, 30 एचपी व 50 एचपी की मोटर चलाई जा रही हैं। डूंगरवाली खाड़ी, झाड़ू सिंह चौक पर 30 एचपी, चरखी गेट पर 20 एचपी, सीसीआई परिसर में 40 एचपी, 30 एचपी व 20 एचपी की मोटर चलाई जा रही है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ चुंगी, वाल्मीकि बस्ती, जयसिंह अस्पताल के नजदीक, डीएसपी निवास, उपायुक्त निवास आदि पर तीन एचपी से दस एचपी तक की मोटर लगा कर पानी निकाला जा रहा है। प्रेम नगर कॉलोनी के लिए 7.5 हॉर्स पावर और चरखी गेट पर 19 हॉर्स पावर का इंजन लगाकर पानी की निकासी की जा रही है।

दावा: 6 से सात घंटे में होगी निकासी
एक्सईएन रमेशचंद्र गौड़ ने बताया कि समसपुर एसटीपी पर सीवरेज लाइन के लिए पंपिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। यह लाइन दादरी से भाकरा हेड तक बिछाई जा रही है। कार्यकारी अभियंता ने शहर के निवासियों से अपील की है कि बारिश होते ही पानी को नहीं निकाला जा सकता इसमें 6 से 7 घंटे तक का समय लगता है। इसलिए थोड़ा धैर्य बनाकर रखें।

डीसी ने अधिकारियों को दिए जिला मुख्यालय न छोड़ने के आदेश
जलभराव को देखते हुए उपायुक्त प्रीति ने जनस्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के लिए गाइड लाइन जारी की है। इसमें उन्हें बिन सूचना दिए जिला मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि ज्यादा समय तक कहीं भी बारिश का पानी न भरा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें