फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक हर घर पहुंचेगा पानी : चेयरमैन

Sun, 21 Sep 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कहा कि नगर में जल्द ही पेजयल की आपूर्ति नियमित हो जाएगी। इस दिशा में प्रदेश सरकार पूरी तरह से गंभीर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भरोसा दिलाया है कि दादरी जिले के लिए जो भी विकास योजनाएं जरूरी हैं उन पर तेजी से काम किया जा रहा है।
चेयरमैन शनिवार को चंपापुरी क्षेत्र के वाटर वर्क्स में बने तीन बड़े टैंकों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन टैंकों में अब पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। इसके बाद उन इलाकों में नई सप्लाई लाइनों को बिछाया जा रहा है, जहां पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने आशा जताई कि 31 दिसंबर तक अधिकतर क्षेत्रों में पानी की लाइनें बिछ जाएंगी, जिससे अगले वर्ष की शुरुआत तक शहर में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कपूरी और घिकाड़ा क्षेत्रों में भी वाटर वर्क्स का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

दादरी के प्रत्येक वार्ड तक पानी पहुंचाने के लिए नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर एक्सईएन सोहनलाल, वीरेंद्र सांगवान, मुकेश कुमार व धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें