फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य जलघर की मोटर खराब, चार से दिन से पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
शहर के मुख्य चंपापुरी जलघर का बड़ा वाटर स्टोरेज टैंक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
शहर के मेन चंपापुर जलघर की मुख्य मोटर खराब होने से शहर में पानी की आपूर्ति चार दिन से ठप पड़ी है। शहर के 60 प्रतिशत एरिया में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। मेन टैंक से छोटे टैंकों में पानी का उठान करने वाली मोटर में खराबी आने सेे आधे से अधिक शहर की पानी की आपूर्ति ठप है। इधर, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई राजेंद्र सिंह जांगड़ा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में हीं है। अगर मोटर खराब है तो उसे दुरुस्त बदलवा देंगे।
विज्ञापन

शहर के रोहतक रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग का मेन जलघर है। इस जलघर की क्षमता 2450 लाख लीटर है। यहां चार वाटर टैंक बने हुए हैं। इस जलघर से शहर के करीब 60 प्रतिशत एरिया में पानी की आपूर्ति होती है। पिछले चार रोज से जलघर से शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जलघर की मेन मोटर में खराबी आ जाने की वजह से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है।
मेन मोटर के जवाब दे दिए जाने से बड़े टैंकों से छोटे टैंकों में पानी नहीं डाला जा पा रहा है। इन छोटे टैंकों में पानी को फिल्टर किया जाता है और उसके बाद शहर में सप्लाई की जाती है। मोटर में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से रविवार को लगातार चौथे दिन पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। लोगों का घरों में स्टॉक पानी भी खतम हो गया है। ऐसे में पानी का संकट गहरा गया है। जलघर से सुबह पांच बजे पानी की सप्लाई शुरू की जाती है जो रात साढ़े नौ बजे तक जारी रहती है। लेकिन अब चार दिनों से लोगों को पानी की एक बूंद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इन एरिया में ठप है पानी की आपूर्ति
शहर के बस स्टैंड रोड, एमसी कालोनी, रोहतक चौक एरिया, तंबाकू फैक्ट्री एरिया, गांधी नगर, प्रेमनगर, पुरानी अनाज मंडी एरिया, दिल्ली रोड, वार्ड सात, वार्ड-16, वार्ड-20, घिकाड़ा रोड एरिया, ब्रह्माकुमारी आश्रम क्षेत्र, चंपापुरी क्षेत्र, रोहतक रोड, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेन बाजार, ढाणी फाटक, दिल्ली बाइपास एरिया, रेस्ट हाउस कॉलोनी व पुरानी सब्जी मंडी एरिया सहित शहर के 60 प्रतिशत क्षेत्र में चार दिन से पानी की आपूर्ति ठप है।
पार्षद बोले- लोग परेशान, विभाग जल्द करें व्यवस्था
शहर के पार्षद आनंद सिंह महराणा, पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र चरखी व विरेंद्र पप्पू आदि का कहना है कि चार दिन से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। वार्डों में पानी का घोर संकट बना हुआ है। विभाग को तत्परता से इस पर काम करना चाहिए। वहीं, लोगों का कहना है कि अब घरों में पानी का स्टॉक भी खत्म हो गया है। अगर जल्द ही पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हो पाई तो वो टैंकर खरीदने को विवश होंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के एसई राजेंद्र जांगड़ा ने कहा कि जलापूर्ति क्यों बंद है मैं इसका पता करूंगा। मोटर में खराबी है तो जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा। मोटर खराब होने की बात मेरे संज्ञान में अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें