रामबाग रोड पर जलभराव को लेकर नारेबाजी करते शहरवासी। स्रोत: विज्ञप्ति
चरखी दादरी।। गामड़ी क्षेत्र से श्मशान घाट की तरफ जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। जलभराव ने परेशानी और बढ़ा दी है। शुक्रवार को यहां अर्थी गिरते-गिरते बची। अधिकारियों की उदासीनता से खफा लोगों ने शनिवार को फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट की अगुवाई में नारेबाजी कर रोष जताया।
खाप प्रधान और लोगों ने बताया कि श्मशान घाट के रास्ते पर कई दिनों से जलभराव है किंतु समस्या का समाधान नहीं हो रहा। बार-बार चेताने के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भगत सिंह सेना अध्यक्ष कृष्ण ने कहा कि मुख्यमार्ग की ही हालत सही नहीं है। इस दौरान प्रशासन चेतावनी दी गई कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह कड़े कदम उठाने के लिए विवश होंगे।
इस अवसर पर विद्यानंद फोगाट, पाना हसान प्रधान धर्मबीर फोगाट, रमेश, रिछपाल, कृष्ण, परमानंद,ओमप्रकाश, मोहित, राहुल, गीता देवी, भानवति, दयाकौर, भतेरी, अमित, जयभगवान व अशोक आदि मौजूद रहे।