फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर पाइप लाइन टूटने से दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
तिकोना पार्क के समीप दुकान में घुसा सीवर का पानी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के तिकोना पार्क के समीप सीवर पाइप लाइन टूटने पर आसपास दुकानों में सीवर का पानी भर गया, जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासी बलराज फौगाट ने बताया कि विभाग ने सीवर के पानी की निकासी के लिए जमीन के ऊपर पाइप लाइन बिछा रखी है। वीरवार शाम को लाइन टूट गई, जिससे पानी आसपास की दुकानों में भर गया। दुकानों में पानी घुसने से सामान भी खराब हो गया। बलराज फौगाट ने बताया कि शहर में सीवर व्यवस्था का बुरा हाल है। विदित रहे तिकोना पार्क से एसटीपी तक सीवर लाइन धंसने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। अब विभाग ने अस्थायी तौर पर पाइप लाइन बिछाई है, ताकि पानी की निकासी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें