फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मकानों और दुकानों में ही नहीं अधिकारियों के आवास में भी घुसा पानी

Mon, 26 Jun 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। 12 घंटे की बारिश ने शहर में पानी निकासी की व्यवस्थाएं ध्वस्त कर दीं। आमजनों ही नहीं बल्कि अधिकारियों को भी जलभराव का सामना करना पड़ा। रोहतक रोड पानी में डूबा रहा और यहां स्थित उपायुक्त, डीएसपी, डीडीपीओ, तहसीलदार और एक्सईएन आवास के अंदर तक पानी भर गया। दूसरी ओर मुख्य बाजार की दुकानों समेत और शहर की 10 से अधिक कॉलोनियों में लोगों के घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के दूषित पानी की निकासी के इंतजाम पहले ही नाकाफी थे। भूमिगत सीवर लाइनें जर्जर होने के चलते विभाग लंबे समय से ओपन पाइप लाइन के जरिये सीवर के पानी की निकासी करता है। इतना ही नहीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी वर्किंग में नहीं है। इन खामियों पर समय रहते प्रशासन, विभाग व सरकार ने ध्यान नहीं दिया और एक ही बारिश में शहर में पानी भर गया। जलभराव के चलते व्यापारी, दुकानदार और शहरवासी विभाग, प्रशासन व सरकार को कोसते नजर आएं। जलभराव से परेशान रेलवे रोड के दुकानदारों ने नारेबाजी कर अपना रोष जताया।
वहीं, बस स्टैंड रोड की 10 गलियाें में भी दो से ढाई फुट पानी भरा रहा और दुकानदार अपनी दुकान तक नहीं खोल पाए। ऐसी ही स्थिति रिहायशी इलाकों में बनी रही। पॉश इलाका माने जाने वाली शहर की एमसी कॉलोनी भी जलभराव से अछूती नहीं रही। यहां तीन फुट तक पानी भर गया और पानी मकानों के अंदर तक पहुंच गया। इसके चलते कॉलोनी की गलियों से आवागमन ठप रहा। इसके अलावा बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड और मेन बाजार में 50 से अधिक वाहन बंद हो गए। इनके चालक वाहनों को वहीं छोड़ गए और शाम को पानी का स्तर थोड़ा कम होने पर उन्होंने अपने वाहन संभाले।
विज्ञापन



कमरे तक गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी
रोहतक रोड स्थित अधिकारियों की कॉलोनियों के सभी क्वार्टर में पानी भर गया। आलम ये रहा कि पानी अंदर आंगन तक पहुंच गया। उपायुक्त प्रीति के आवास की बात करे तो बगीचा भी जलमग्न हो गया जबकि बारिश का पानी कैंप कार्यालय के गेट तक भरा रहा। इसी प्रकार डीएसपी आवास, एक्सईएन आवास, तहसीलदार आवास के अंदर भी पानी भर गया। अधिकारियों के आवास वाली गली में ढाई फुट तक पानी भर गया और अधिकारियों की गाड़ियों के बंपर तक पानी में डूबे नजर आए। ऐसे में अधिकारियों ने आवास परिसर में कमरे के बाहर अपनी गाड़ियां रुकवाई।



इन क्षेत्रों में दुकानों और घरों के अंदर घुसा पानी
पुरानी सब्जी मंडी रोड, रोहतक चौक, जांगड़ा मार्केट, डागर वाली गली, लाला लाजपतराय चौक, पुराना दिल्ली रोड, अनाज मंडी के समीप दुकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया। वाहनों के आवागमन से भी उठी पानी की लहरें शटरों पर जा लगी और पानी अंदर तक पहुंच गया। इसी तरह हरि नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी, पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ और शहीद भगत सिंह मार्केट की गली में भरा पानी मकानों के अंदर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें