फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पेयजल समस्या का समाधान न होने पर डीसी कार्यालय के बाहर धरना देंगे ग्रामीण

Sat, 27 Jul 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
काकड़ौली सरदारा में विभाग बोरिंग ट्यूबवेल के पानी की कर रहा आपूर्ति, ग्रामीण नाखुश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। गांव काकड़ौली सरदारा में बोरिंग टयूबवेल से हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि वे जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता को परेशानी से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि आगामी दो दिन में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में चार भूमिगत बोर से पेयजल आपूर्ति की जाती है। मोटी बजट राशि खर्च करने के बावजूद आधी आबादी को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। पूर्व पंच शीशराम शर्मा, महाबीर सिंह, दीपक, अशोक शर्मा, प्रवीण कुमार आदि ने बताया कि खराब पानी को कपड़े धोने में भी प्रयोग नहीं किया जा सकता है। पिछले एक माह से लोगों को पेट संबंधी बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। सरकारी तंत्र बार-बार ग्रामीणों की समस्या को दरकिनार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता को अवगत कराया था। सरपंच प्रतिनिधि रणबीर सिंह रोहिल्ला ने कहा दो दिन में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे।


फोटो - 41



गांव काकड़ौली सरदारा में घरों में आ रहे दूषित पानी को दिखाते ग्रामीण। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें