फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फायरिंग की साजिश में शामिल वांछित पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। चरखी दादरी में 6 अगस्त को सिटी थाना के सामने स्कॉर्पियो पर हुई फायरिंग की वारदात की साजिश में शामिल एक वांछित आरोपी को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) रोहतक ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिवकान्त उर्फ नितिन निवासी गांव दातौली, जिला दादरी का रहने वाला है। आरोपी थाना शहर चरखी दादरी में दर्ज मुकदमा संख्या 165/2026 में वांछित था।
एसटीएफ रोहतक की टीम 10 अगस्त को आरोपी की तलाश में रावलधी चौक आउटर बाईपास क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शिवकान्त दादरी-महेंद्रगढ़ रोड स्थित बलकरा मोड़ के पास किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें