चरखी दादरी। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला ने पुरानी अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक ली। बैठक में पवन ने कहा कि व्यापारियों का 11 अगस्त को राज्य स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक बजरंग गर्ग के नेतृत्व में पानीपत में होगा। मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान करेंगे। सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में प्रदेश भर के व्यापारी व उद्योगपति भाग लेंगे। सम्मेलन में व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
इस दौरान रामकुमार रिटोलिया, बलराम, विनोद, नरेश कुमार, सोनू कुमार, राधेश्याम, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो- 24
पुरानी अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक लेते पवन बुवानीवाला। स्रोत : स्वयं