फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड

Sat, 14 Sep 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं की सुविधा के मद्देनजर चुनाव आयोग ने ऑनलाइन कर दिए कई कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। आयोग ने देशभर में डिजिटल मतदाता पहचानपत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरू कर रखी है। यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम गई है या वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन एप या फिर भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से अपना वोटर कार्ड मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं।
खास बात यह है कि डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजिलॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है। ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है।
विज्ञापन

वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजिलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर पर विजिट करना होगा। वहां से नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा। उसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी डालना होगा। इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें