फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वोटर टर्नआउट एप से मिलेगा मतदान का सटीक आंकड़ा

Wed, 02 Oct 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पूरी की एप के माध्यम से मतदान के सटीक आंकड़े आमजन तक पहुंचाने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 5 अक्तूबर को जिले में मतदान होगा और जिला प्रशासन ने वोट प्रतिशतता के सटीक आंकड़े हर घंटे में वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने की व्यवस्था कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में पूरा उत्साह है। प्रदेश को गर्व की अनुभूति कराने के उद्देश्य से मतदाता शनिवार 5 अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में आहुति डालेंगे। मतदान दिवस पर मतदाताओं सहित आमजन पूरे प्रदेश के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में चल रही मतदान प्रक्रिया के दौरान के आंकड़े उक्त एप के माध्यम से देख सकते हैं। उपायुक्त ने संबंधित टीम को निर्देश दिए कि वे सेक्टर ऑफिसर व पीठासीन अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहते हुए डाटा अपलोड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें