फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वोटर इन क्यू एप बताएगा केंद्र पर कितनी लंबी है मतदाताओं की क तार

Tue, 10 Sep 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- मतदान केंद्र की स्थिति देखकर मतदाता अपनी सुविधा अनुसार डाल सकेंगे वोट, समय की बचत के साथ नहीं झेलनी पड़ेगी शारीरिक परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए वोटर इन क्यू एप के माध्यम से चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर लगने वाली भीड़ की जानकारी ले सकेंगे। एप पर जानकारी लेकर मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाल सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अहम कदम उठा रहा है। आगामी पांच अक्तूबर को हाेने वाले चुनाव के लिए आयोग की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर इन क्यू नामक एप संचालित किया गया है।
विज्ञापन

इससे मतदाता चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर लगने वाली भीड़ को लाइव देख सकते हैं। इससे मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार मतदान करने के लिए केंद्र पर जा सकते हैं। कई बार मतदाता भीड़ को देखकर बगैर वोट डाले ही वापस चले जाते हैं, लेकिन, इस एप के जरिये ऐसे मामलों पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोबाइल एप पर मतदाता अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम आदि फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है। बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में बताएगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में खड़े हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस मोबाइल एप और वेबसाइट का चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें