फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रैली निकालकर ग्रामीणों को दिया मतदान का संदेश

Mon, 23 Sep 2024 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत चौधरी के निर्देशानुसार चरखी गांव में स्वीप टीम ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्वीप टीम की ओर से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत चौधरी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कार्यक्रम नोडल अधिकारी राजबाला फोगाट का मार्गदर्शन भी मिल रहा है। रविवार को स्वीप टीम ने गांव चरखी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व पंचायत घर में मतदाताओं को जागरूक किया।
अभियान का नेतृत्व विद्यालय प्रभारी गिरिजा फोगाट ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मिलकर गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मतदान संबंधी नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्य अनिल फोगाट ने सभी शिक्षकों व ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर को कैसी भी विषम परिस्थिति हो, लेकिन सभी अपना मतदान अवश्य करें। वृद्ध या अपाहिज मतदाता को बूथ तक पहुंचाएं और उनकी सहायता व लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करें।
गिरिजा फोगाट ने स्वीप टीम का अभियान के लिए आभार जताया। इसमें करण सिंह व विरेंद्र ने भी अपने विचार रखे। ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की।
फोटो - 16
गांव चरखी में मतदाता जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी व टीम के सदस्य। स्रोत : स्वीप टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें