फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मई को अपने परिजनों के साथ करें मतदान : राजबाला

Sat, 27 Apr 2024 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के डाकघर में जागरूक करते स्वीप टीम के सदस्य। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्वीप टीम ने शनिवार को शहर के रेलवे पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन, पुरानी अनाज मंडी, मुख्य डाकघर व पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

टीम के सदस्य डॉ. सतीश साहू, अनिल फौगाट, राजीव अरोड़ा व वीरेंद्र सिंह ने पुलिस स्टाफ एवं रेल यात्रियों को मतदान के फायदे बताकर उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 25 मई को अपनी इच्छानुसार देश हित में अपनी सरकार चुनने के लिए सहयोग जरूर करें।
उन्होंने डाकघर कर्मचारियों और व्यापारियों से भी अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। इस मौके पर टीम ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर का संदेश पढ़ कर सुनाया गया। 56-दादरी स्वीप नोडल पर्सन एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए सभी को एक वोट के महत्व से अवगत कराया। अंत में उन्होंने मतदाताओं से अपने परिजनों के साथ वोट डालने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, संदीप, एसपीओ सुनील, लेडी कांस्टेबल गीता, डाक घर में राजीव, जुयाल, पंकज, अजीत, एसयू मोरवाल, प्रवीण, ईश्वर, अभिषेक, प्रियंका व मंडी में रमेश आदमपुरिया, उज्ज्वल, साहिल गुप्ता, सुनील, उत्तम, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें