फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वयंसेवकों ने चरखी दादरी शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 15 Aug 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जनता कॉलेज से तिरंगा यात्रा के लिए रवाना होते स्वयंसेवक व स्टाफ सदस्य। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के जनता महाविद्यालय में एनएसएस की तीनों इकाई की ओर से बुधवार को कॉलेज रोड पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह का मार्गदर्शन रहा जबकि यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. हेमलता बंसल, प्रोफेसर डॉ. अमरजीत सिंह व प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


डॉ. हेमलता बंसल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को संस्थान की छात्र व छात्राओं की एनएसएस इकाइयों ने इसमें हिस्सा लिया। प्राचार्य तिरंगा लहराकर यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद शहर के कॉलेज क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई और वापस यथास्थान यात्रा समाप्त की गई।
इसके सभी स्वयंसेवकों ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली और इसके बाद उसे पोर्टल पर अपलोड किया। प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवकों से देश व तिरंगे का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान शहीदों का सम्मान है। इस मौके पर डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. सुशील बंसल, मोनिका, ललिता, दिव्या, रिया, सोनिका, निकिता, भावना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजयुमो ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

बाढड़ा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य क्रांतिकारी चौक होते हुए बलिदानी स्मारक पर पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। आयोजन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने की।
जिला परिषद के चेयरमैन मनदीप डालावास व भाजपा नेता उमेद पातुवास भी इस दौरान मौजूद रहे। चेयरमैन मनदीप ने कहा कि देश की आजादी के बलिदानी हमेशा के लिए स्मरणीय व प्रेरित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी हमें मुफ्त में नहीं मिली है। देश के हजारों क्रांतिकारियों और वीर जवानों ने अपना बलिदान दिया जिनको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष किरण कलकल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य देश को आर्थिक व सामाजिक तौर पर पूर्ण विकसित करना है। कार्यक्रम में सपना सैन, बलवान आर्य, पूर्व जिला पार्षद राजबाला श्योराण, धर्मसेना युवा जिलाध्यक्ष सुनील, प्रदीप आर्य, प्रेम चांदोलिया, विकास, आनंद कुमार, रमेश, नवीन, देवराज शर्मा, अनिल, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें