फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सोशल मीडिया पर वायरल की युवती के साथ युवक की फोटो, एक लाख रुपये भी मांगे

Wed, 09 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। एक व्यक्ति के गुम हुए फोन का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि जिस शख्स के पास उसका फोन है, उसने न केवल उसकी फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली, बल्कि उसकी निजी फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उससे एक लाख रुपये की डिमांड की। पीड़ित का कहना है कि युवती के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से उसके सामाजिक मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में अब केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


झोझूकलां निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मोबाइल फरवरी 2020 में गुम हो गया था। 24 फरवरी को उसने ऑनलाइन चोरी की रपट दर्ज करवा दी थी। जिस शख्स के हाथ उसका फोन लगा उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड बदल लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके फोन में कुछ निजी फोटो थीं, जिनका दुरुपयोग करने का उसे अंदेशा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद सितंबर 2021 में उक्त शख्स उसका निजी डाटा सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद उसने 19 सितंबर 2021 को 53 बार उसके पास अश्लील फोटो और मैसेज भेजे। शिकायतकर्ता ने बताया कि परेशान होकर उसने झोझूकलां थाने में शिकायत दी और दादरी साइबर सैल में शिकायत देकर उसकी फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी बंद करवाने की मांग की। युवक के अनुसार उसकी शिकायत पर न तो आईडी बंद की गई और न ही पुलिस ने जांच शुरू की। 30 सितंबर को उसने सीएम विंडो पर शिकायत दी।
विज्ञापन


- जून 2023 में फिर से करने लगा परेशान
शिकायतकर्ता अमित के अनुसार जून 2023 में आरोपी के हौसले फिर से बुलंद हो गए। वो न केवल उसकी निजी फोटो उसके पास भेज रहा है, बल्कि भद्दी गालियां भी देता है। शिकायतकर्ता के अनुसार फोटो भेजने के साथ आरोपी मैसेज में लिखता है कि ये तो सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म तो अभी पूरी बाकी है। शिकायतकर्ता के अनुसार पुलिस के कार्रवाई न करने से क्षुब्ध होकर उसने मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली को भी शिकायत दी और अब जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें