फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विनेश के परिजन पहुंचे दिल्ली, गीता और बबीता भी बहन व पहलवानों के समर्थन में आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगाने वाली गोल्डन गर्ल विनेश फौगाट के परिजन वीरवार सुबह दिल्ली जंतर-मंतर पहुंचे। विनेश के ताऊ एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महाबीर फौगाट और भाई हरविंद्र फौगाट ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पहलवानों का मनोबल तोड़ने के दोषी एसोसिएशन पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर विनेश की चचेरी बहनें एवं दंगल गर्ल गीता व बबीता फौगाट भी पहलवानों के समर्थन में उतर आई हैं। द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महाबीर फौगाट ने बताया कि जंतर-मंतर पर जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान धरना दे रहे हैं वो एसोसिएशन की ज्यादती का शिकार हैं। पूरा फौगाट परिवार इनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि पहलवानों का साथ देने के लिए वीरवार को परिजन जंतर-मंतर पहुंचे। वहीं, विनेश की चचेरी बहन एवं बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता फौगाट भी वीरवार को धरनास्थल पर पहुंच गई। इसके अलावा झोझूकलां के समीप स्थित महाबीर फौगाट कुश्ती एकेडमी के पहलवानों ने भी विनेश के परिजनों के साथ वीरवार सुबह ही दिल्ली कूच कर दी और दोनों समय एकेडमी में किसी पहलवान ने अभ्यास नहीं किया।
- गीता फौगाट ने ये किया ट्वीट
हमारे देश के पहलवानों ने बहुत हिम्मत का काम किया है। डब्ल्यूएफआई में जो खिलाड़ियों के साथ होता है उस सच को सामने लाना हम सब देशवासियों का फर्ज बनता है। सच की इस लड़ाई में खिलाड़ियों साथ दें और उन्हें न्याय दिलाने में जरूर सहयोग करें।
विज्ञापन

- बबीता फौगाट ने ये किया ट्वीट
भाजपा नेत्री एवं विनेश की चचेरी बड़ी बहन बबीता फौगाट ने भी इस प्रकरण को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार के समक्ष हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें