फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गली का पुनर्निर्माण न होने से खफा ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Mon, 01 Jul 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव कांहड़ा में गली के निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। स्रोत:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाढड़ा। कांहड़ा गांव में गली निर्माण कार्य अधर में लटकने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार गुहार लगाने पर भी गली निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे खफा ग्रामीणों ने रविवार को नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि गली निर्माण अधर में लटकने से दूषित पानी निकासी के प्रबंध भी प्रभावित हैं और इसके चलते उन्हें समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
ग्रामीण बलबीर सिंह, धर्मबीर, ओमप्रकाश, नानडराम, राजेश कुमार, जसवीर, जयभगवान, विजयपाल, नरेंद्र, प्रभुराम, सुनील आदि ने कहा कि गली को दोबारा से बनाने के लिए करीब छह महीने पहले इसे उखाड़ दिया गया। अभी तक गली का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गली में दूषित पानी भरा रहने से कीचड़ फैल रहा है। लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। मुख्य रास्ता होने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बीमारियां फैलने का भी अंदेशा
ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी व कीचड़ से दुर्गंध के कारण घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जल्द गली के निर्माण की मांग की ताकि दूषित जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


विभाग गली के दोनों तरफ नाली बनवाना चाहता है, जबकि ग्रामीण एक तरफ ही नाली निर्माण की मांग पर अड़े है। इसके चलते गली निर्माण कार्य रुका हुआ है। विभाग तत्काल गली निर्माण के लिए तैयार है। - मनीष कुमार, जेई, पंचायत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें