चरखी दादरी। गांव डाढी छिल्लर में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंचायत का चयन कर लिया है। ग्रामीणों ने बैठक में हरियाणा पुलिस से हाल ही में रिटायर हुए उपनिरीक्षक प्रदीप पुत्र छोटूराम को सर्वसम्मति से सरपंच चुना है। इसके अलावा सभी आठ वार्डों में पंच भी निर्विरोध चुने गए हैं।
पूर्व महाप्रबंधक एवं ग्रामीण छत्र सिंह ने बताया कि सोमवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। इससे पूर्व गांव में बैठक आयोजित की गई। जिन लोगों ने सरपंच व पंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया हुआ था उन सभी से बातचीत की गई। गांव में 1140 मतदाता हैं। छत्र सिंह ने बताया कि सरपंच पद के लिए बिजेंद्र, प्रिंस, सतीश, विनोद, प्रदीप, धर्मेंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल किए हुए थे। ग्रामीणों से विचार के बाद प्रदीप पुत्र छोटूराम को छोड़कर शेष उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
बैठक में पूर्व सरपंच रामफल, पूर्व सरपंच बलबीर, पूर्व सरपंच रामनिवास, पूर्व सरपंच पाल सिंह, पूर्व सरपंच यशपाल, पूर्व सरपंच देवीराम, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, नंबरदार अजीत सिंह, देशराम, राजेश, पूर्व महाप्रबंधक छत्र सिंह आदि मौजूद रहे।
- इन्हें चुना गया पंच
इस दौरान बैठक में सभी आठ वार्डों में पंच भी निर्विरोध चुन लिए गए। छत्र सिंह ने कि वार्ड 1 से मंजू देवी, 2 से अजीत सिंह, 3 से पूजा, 4 से धर्मबीर, 5 से ज्योति, 6 से अनिल, 7 से अन्नू, 8 से अजय को सर्वसम्मति से पंच चयनित कर लिया गया है।
वार्ड-20 से बबीता निर्विरोध चुुनी गई पंचायत समिति सदस्य
बाढड़ा। खंड के वार्ड-20 से बबीता को निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य चुना गया है। इस वार्ड से कुल 3 प्रत्याशी मैदान में बचे थे जिनमें से दो ने नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के साथ ही बबीता निर्विरोध चुनी गई। तहसीलदार की अगुवाई में बबीता को सदस्यता का प्रमाण पत्र प्रदान किया।