फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पांच गांवों के लोगों ने बिजली सब स्टेशन पर जड़ा ताला, नारेबाजी कर जताया रोष

Fri, 31 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
काकड़ोली सरदारा बिजली सब स्टेशन में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा। 6.3 एमवीए की जगह 12.6 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर पांच गांवों के ग्रामीणों ने वीरवार को काकड़ोली सरदारा बिजली सब स्टेशन में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पावर सब स्टेशन को पौने तीन घंटे ताला जड़ा। नारेबाजी कर बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। इसके अलावा एक्सईएन के नाम सब स्टेशन में तैनात जेई को ज्ञापन भी सौंपा गया। वहीं, सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद ही प्रदर्शनकारी खेमा ताला खोलने को तैयार हुआ है।
कुछ माह पहले काकड़ोली सरदारा बिजली सब स्टेशन में लगा 6.3 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उसके बाद बिजली निगम ने इतनी क्षमता का ट्रांसफार्मर यहां अस्थायी तौर पर रखा था। काकड़ोली सरदारा, काकड़ोली हुक्मी, काकड़ोली हट्ठी और गोपी आदि गांवों के लोगों की मांग है कि बिजली निगम अधिकारी पावर सब स्टेशन के लिए 6.3 एमवीए के बजाय 12.6 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर मंगवाकर लगवाए। इसी मांग को लेकर पांच गांवों के लोग लामबंद होकर वीरवार सुबह बिजली सब स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले सब स्टेशन को ताला जड़ दिया और इसके बाद वहीं धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष जताया और बिजली निगम अधिकारियों से उनकी मांग के अनुसार बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की अपील भी की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनकी मांग को नजरअंदाज किया गया तो वे और कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।
इसके बाद जेई धर्मपाल प्रदर्शनकारी खेमा के बीच पहुंचे। उन्हें प्रतिनिधिमंडल ने एक्सईएन के नाम ज्ञापन सौंपा। जेई के सकारात्मक आश्वासन देने के बाद ही ग्रामीणों ने सब स्टेशन का ताला खोला।
6 माह से बनी है समस्या : ग्रामीण अशोक कुमार, कमल सिंह, राजेश, दीपक, सतबीर, अत्तर सिंह, जागेराम आदि ने बताया कि पिछले छह माह से गांवों में लो वोल्टेज आपूर्ति की समस्या बनी है। इसके मद्देनजर ग्रामीणों दोगुनी क्षमता का ट्रांसफार्मर यहां लगवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

विधायक से की फोन पर बातचीत: ग्रामीण राजेश, सूरजमल, सुनील कुमार, अजय, रणबीर सिंह और धर्मेंद्र आदि ने बताया कि काकड़ोली सरदारा बिजली सब स्टेशन के लिए 12.6 एमवीए का ट्रांसफार्मर पास हो चुका है, लेकिन, बिजली निगम 6.3 एमवीए का ट्रांसफार्मर ही लगा रहा है, जो सरासर गलत है। इस संबंध में विधायक उमेद पातुवास से भी फोन पर बातचीत की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें