फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रानीला में पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया मटका फोड़ प्रदर्शन

Tue, 26 May 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रानीला जल घर परिसर में मटका फोड़ प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बौंद कलां। गांव रानीला में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। छात्र नेता एवं जिला पार्षद मोहित साहू रानीला के नेतृत्व में ग्रामीणों और महिलाओं ने गांव के जलघर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जलापूर्ति में कमी, जलघर परिसर में बदहाल सफाई व्यवस्था तथा अवैध रूप से पेड़ों की कटाई को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जलघर परिसर में मटका फोड़कर अपना रोष जताया। इस दौरान मोहित साहू ने कहा कि गांव के लोग लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जलघर परिसर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, वहीं अवैध रूप से पेड़ों की कटाई किए जाने से भी ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। मोहित साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं की गई और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जरूरत पड़ने पर जन स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें