फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महाविद्यालय की प्रगति के लिए ग्रामीणों ने गठित की कमेटी

विज्ञापन
गाव कादमा में आयोजित बैठक में शामिल ग्रामीण।
विज्ञापन
झोझूकलां/कादमा। कस्बा कादमा स्थित कालूराम गोयल राजकीय महाविद्यालय की प्रगति के लिए ग्रामीणों की कमेटी का गठन किया गया। इससे पहले बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। कॉलेज में कादमा सहित आसपास के 10 गांवों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व सरपंच रणबीर सिंह को अध्यक्ष व सेवानिवृत प्राचार्य सत्यवान को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मनमोहन गोयल, कृष्ण पंच, विकास शर्मा, भरथ सिंह पंच, नत्थूराम, युवा क्लब प्रधान सतीश, ईश्वर ठेकेदार, सज्जन सिंह, नत्थूराम बीडीसी, भूपेंद्र नंबरदार, सोमबीर नंबरदार, रवि व रामनिवास को शामिल किया गया है। कमेटी सदस्यों ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्याें को रचनात्मक व विकासपरक सहयोग करने का फैसला लिया है।
कमेटी अध्यक्ष रणबीर ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कमेटी कॉलेज की देखरेख व सहयोग करेगी। महाविद्यालय के बेहतर संचालन के लिए कमेटी हर संभव सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें