फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गामीणों ने उठाई अवैध खनन बंद कराने की मांग, इनेलो ने दिया समर्थन

Sun, 01 Jun 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-15 गांव गुडाना के माइनिंग क्षेत्र में दौरा करते इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन

- ग्रामीण अवैध माइनिंग के विरोध में दे रहे हैं धरना, रविवार को इनेलो ने मौके पर जाकर दिया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव गुडाना व आसपास के गांवों में ग्रामीण अवैध माइनिंग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। ग्रामीण प्रशासन पर मिलीभगत कर इन कार्यों को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की मिलीभगत से ही अवैध तरीके से माइनिंग कर सकते हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि अवैध माइनिंग के लिए बड़ी संख्या में हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। इनेलो पार्टी के पदाधिकारी जिला प्रधान सूबे सिंह अटेला, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला की अगुवाई में मौके पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों के धरने को पूर्ण समर्थन दिया व संघर्ष में इनेलो के पूरी तरह से उनके साथ खड़ा रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण व वातावरण को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे ग्रामीण स्वयं को अकेला न समझें। इनेलो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गलत के खिलाफ साथ देगी।

पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ प्रदेश की सरकार अपने आप को पर्यावरण का हितैषी बता रही है तो दूसरी ओर अरावली वन क्षेत्र में हरे पेड़ कटवाकर अवैध माइनिंग करवा रही है। अगर गहराई से जांच हो तो खरबों का गोलमाल निकलने की संभावना है। उन्होंने शासन व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से अवैध माइनिंग को रोका जाए और हरे पेड़ काटने वाले ठेकेदारों व संबंधित पर कानूनी कार्रवाई की जाए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इनेलो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन

इस दौरान बाढड़ा हलका अध्यक्ष उद्यम सिंह आर्य, रामअवतार बाढड़ा, किसान सेल जिलाध्यक्ष सुरेश मान, राहुल बादल, विरेंद्र बडराई, खेल सेल जिला अध्यक्ष समुद्र कोच, कर्मबीर गुडाना, पूर्व सरपंच दुलाराम, कृपाल सिंह, मनोज, पारस गुडाना, धर्मबीर सिंह, रोशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें