फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अवैध रास्ते पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
गांव अटेला कलां से तिवाला तक बनाए गए अवैध रास्ते से गुजरता डंपर। विज्ञप्ति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव अटेला कलां के ग्रामीणों ने सीएम विंडो में शिकायत देकर अरावली क्षेत्र में खनन माफिया की ओर से बनाए गए अवैध रास्ते को बंद करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह अवैध रास्ता गांव अटेला कलां से तिवाला तक बनाया गया है जबकि राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 1975 में हुई चकबंदी के दौरान इस मार्ग का कोई अस्तित्व नहीं था।
पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में वे मुख्यमंत्री, वन मंत्री, जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इस रास्ते से खनन माफिया ओवरलोड ट्रकों के जरिए अवैध पत्थर की ढुलाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों के गांव के अंदर से गुजरने से न केवल सड़कें खराब हो रही हैं बल्कि धूल-मिट्टी से वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इससे ग्रामीणों, पशुओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे इस बारे में 13 जून, 10 जुलाई और 14 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री, वन मंत्री, चीफ कंज़र्वेटर, उपायुक्त और जिला वन अधिकारी को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेज चुके हैं। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब वन विभाग और कुछ स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध रास्ते को तुरंत बंद करवाया जाए। ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगे और जिन अधिकारियों और स्थानीय सरपंच की मिलीभगत से यह अवैध कार्य हो रहा है, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें