फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कान्हड़ा में गेहूं के तूड़े में लगी आग ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Mon, 13 Apr 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कान्हड़ा के खेत में तूड़े में लगी आग के बाद उठता धुआं।
विज्ञापन
कादमा। दादरी जिले के गांव कान्हड़ा में रविवार दोपहर को किसान मुख्त्यार के खेत में गेहूं के तूड़े में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए करीब एक एकड़ क्षेत्र में पहुंच गई जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान चालक मुकेश कुमार व अग्निशामक सतीश कुमार सहित टीम के अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
आग बुझाने में ग्रामीण किसान रतीभान दलाल, संजय राव, जसवीर, शेर सिंह, सत्यवीर, सुंदर, विरेंद्र, संदीप श्योराण व राजेश श्योराण सहित कई अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें