फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवती की मौत पर भड़के ग्रामीण, जाम लगाया

Tue, 14 Mar 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी-सतनाली मार्ग पर उतरे ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
बाढ़डा। महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली थाना क्षेत्र में रविवार को हुई युवती की मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। परिजनों संग ग्रामीणों ने सोमवार शाम गोपालवास में रास्ता जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


जाम के कारण दादरी-सतनाली मार्ग की यातायात व्यवस्था अवरूद्ध हो गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने जाम तो खोल दिया, लेकिन शव का दाह-संस्कार करने से इन्कार करते हुए सड़क किनारे धरने पर बैठ गए। महेंद्रगढ़ एसपी ने उन्हें आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

बता दें कि रविवार को बाढड़ा उपमंडल के एक गांव निवासी युवती अपनी चचेरी बहन के साथ कपड़े लेने के लिए साथ लगते कस्बे सतनाली जा रही थी। वो दोनों बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक बाइक लेकर वहां पहुंचा और दोनों बहनों से सतनाली जाने की बात कही। इसके चलते वे दोनों बाइक पर बैठ गईं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में घायल युवती ने बताया कि रास्ते में उक्त युवक ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने बाइक रोकने की बात कही तो उक्त युवक ने बाइक और तेज दौड़ा दी और उन्हें बाइक से धक्का दे दिया। इसके चलते बहन की मौत हो गई और वह घायल हो गई। महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और घायल की शिकायत पर सतनाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहां से वाहन में शव लेकर परिजन गांव पहुंचे और जाम लगा दिया। इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर एक घंटे बाद रोड खाली करवा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रोड किनारे धरना शुरू कर दिया। रात करीब आठ बजे महेंद्रगढ़ एसपी के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें