फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्राम पंचायतें प्रस्ताव पारित कर बनवा सकती हैं सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट शेड

Sat, 10 Aug 2024 06:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला खास खबर:
विज्ञापन



एडीसी कार्यालय में जमा करवाना होगा प्रस्ताव, पांच हजार से ज्यादा आबादी वाले गांव पर 5.95 लाख का बजट होगा खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। कोई भी ग्राम पंचायत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट शेड निर्माण करवाने के लिए विभाग को प्रस्ताव पारित कर भेज सकती है। पांच हजार से ज्यादा आबादी वाले गांव पर 5.95 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। जिले में स्वच्छता मिशन के तहत काम जारी है। अब इस कार्य में और तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए स्थायी तौर पर प्रबंधन करने की जरूरत महसूस की जा रही है।
स्वच्छता मिशन में जिला में अब तक काफी बजट खर्च हो चुका है। इसके लिए पिछले दिनों गांवों में स्वच्छता सिपाही तैनात किए गए। विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। कचरा प्रबंधन की दिशा में भी काम किया जा रहा है। ताकि, इसका स्थायी तौर पर समाधान हो जाए और स्वच्छता लोगों की आदत का रूप ले सके। जो भी ग्राम पंचायत सॉलिड शेड बनवाना चाहती है, उसे प्रस्ताव पारित कर एडीसी कार्यालय में स्वच्छता मिशन शाखा में जमा करवाना होगा। उसके बाद जगह की जांच की जाएगी। स्वीकृति मिलने पर या तो शेड का निर्माण करवाया जाएगा या फिर पंचायत के बैंक खातों में बजट भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


- पांच हजार से कम आबादी पर मिलेगा 3.95 लाख का स्टैंडर्ड बजट
पांच हजार से कम आबादी वाले गांव में शेड निर्माण पर 3.95 लाख रुपये का स्टैंडर्ड बजट खर्च किया जाएगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट शेड में मेटल व प्लास्टिक कचरे को अलग रखा जाता है। इसके तहत गांव से कचरे का नियमित रूप से उठान किया जा सकता है। कचरे को एकत्रित कर सॉलिड शेड में रखा जाएगा। वहां इसका निस्तारण कंपोस्ट सिस्टम के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन




वर्सन:
ग्राम पंचायतों को इस सुविधा के लिए आगे आना चाहिए। स्वच्छता मिशन में पंचायतों को भरपूर सहयोग करना चाहिए। सरकार इस प्राेजेक्ट पर गंभीरता से काम करती आ रही है। आम लोगों को इस मिशन में सहयोग करते रहना चाहिए। अभियान में आम आदमी का सहयोग जरूरी है।
-अनुष्मा, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट कोऑडिनेटर, स्वच्छता मिशन

फोटो-31
बाढड़ा हलके में बना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट शेड। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें