फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 22 लाख से शहर में 125 जगहों पर लगेंगी विक्टोरियन बेंच

Wed, 06 Aug 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 08
विज्ञापन

शहर का बस स्टैंड रोड, जहां विक्टोरियन बेंच लगाई जाएंगी। संवाद
- नगर परिषद अधिकारी निविदा प्रक्रिया कर चुके पूरी, एक सप्ताह के अंदर शुरू होगी बेंच लगाने की कवायद
- प्रतिदिन सैर करने वाले 2,000 लोगों समेत राहगीरों को मिलेगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सुबह, दोपहर और शाम को शहर की मुख्य सड़कों पर चलते-चलते अब लोगों की सांसें नहीं फूलेंगी। इसके लिए नगर परिषद की ओर से पूरे शहर में 125 जगहों पर 22 लाख की लागत से विक्टोरियन बेंच लगवाई जाएंगी। खास बात यह है कि इसके लिए निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ चुकी है। एक सप्ताह के अंदर एजेंसी बेंच लगाने का काम शुरू कर देगी।
सुबह व शाम को सैकड़ों लोग शहर की मुख्य सड़कों पर सैर करते हैं। फिलहाल, किसी भी मुख्य सड़क के किनारे बेंच नहीं हैं। सुबह-शाम की सैर करने वाले बुजुर्गाें व दिव्यांगों को यह कमी लंबे समय से खल रही थी। इस संदर्भ में नगर परिषद को मांगें भी सौंपी गईं। इसके बाद मांग पर संज्ञान लेकर नगर परिषद के अधिकारियों ने मसौदा तैयार किया और अब परवान चढ़ाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही बेंच लगाने की कवायद शुरू को जाएगी।
विज्ञापन

दादरी शहर की बात करें तो 21 वार्ड हैं। आबादी 90 हजार है। प्रतिदिन शहर के सैकड़ों लोग सुबह-शाम सड़कों पर घूमते हैं। बेंच रखने के बाद उन्हें घूमने के दौरान आराम करने के लिए बैठने की जगह उपलब्ध हो जाएगी। सांस के रोगियों और बुजुर्गाें को इससे काफी राहत मिलेगी।

- इन जगहों पर लगाई जाएंगी बेंच
नगर परिषद के अधिकारी बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, सरदार झाड़ू सिंह चौक रोड, कोर्ट रोड, चंपापुरी क्षेत्र, लाधान पाना से हीरा चौक रोड, गांधीनगर में नवनिर्मित बाईपास, कॉलेज रोड, महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र, पंचनद चौक से स्टेडियम चौक रोड, कनीना टी-पॉइंट और झज्जर घाटी रोड पर विक्टोरियन बेंच रखवाएंगे।
विज्ञापन




दो हजार से अधिक लोग करते हैं सैर

शहर के दो हजार से ज्यादा लोग सुबह-शाम सड़कों पर सैर करते हैं। ये लोग रोज गार्डन, बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, लोहारू रोड पर घूमते हैं। बेंच रखने के बाद इन्हें काफी राहत मिलेगी। वहीं, अगर बेंच की संख्या कम रहती है तो फिर नगर परिषद के अधिकारी और बेंच लगाने की योजना तैयार करेंगे।


वर्सन
शहर में करीब 22 लाख से विक्टोरियन बेंच लगाई जाएंगी। निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर एजेंसी बेंच लगाने का काम शुरू कर देगी।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें