फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से होगी जांच

Tue, 17 Sep 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए नाकों पर तैनात सुरक्षा जवानों को मुस्तैद रहने के निर्देश
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव की गतिविधियां जोर पकड़ चुकी हैं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिले में नाकेबंदी की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देशानुसार नाकों से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने नाकों पर तैनात संबंधित टीम को पूरी सतर्कता व चौकसी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच सुनिश्चित की जाए। प्रलोभन देकर वोट हासिल करने तथा पैसे, शराब या अन्य किसी भी वस्तु के चुनाव में गैर कानूनी इस्तेमाल करने वाले पर पैनी नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

- चुनाव की आड़ में शराब बेचने वालों पर रखें नजर
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि चुनाव की आड़ में शराब बेचने वालों पर पैनी नजर रखी जाए। असामाजिक तत्वों की लगातार निगरानी करें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

फोटो 05
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नाके पर तैनात सुरक्षा कर्मी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें