फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पूर्ण मार्केट में दुकानों के सामने खड़े वाहनों को हटवाया

Thu, 12 Mar 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बस स्टैंड के सामने स्थित पूर्ण मार्केट के दुकानदारों को पिछले काफी दिनों से यहां खड़े होने वाले अपरिचित लोगों के वाहनों से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के समाधान के लिए बुधवार को मार्केट प्रधान संदीप फोगाट की देखरेख में व पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर वाहनों को हटवाया गया।
विज्ञापन

संदीप फोगाट ने बताया कि पिछले काफी दिनों से दुकानदारों द्वारा लगातार शिकायत दी जा रही थी कि मार्केट में अनेक दुपहिया वाहन दिनभर ऐसे खड़े रहते हैं, जिनका किसी भी दुकानदार या आने वाले ग्राहकों से संबंध नहीं होता। कई बार तो हालात ये हो जाते हैं कि दुकानदारों के आने से पहले दुकानों के सामने वाहन खड़े कर दिए जाते हैं और वाहन मालिकों को कुछ कहने पर वे बहस करने लगते हैं।
मार्केट प्रधान संदीप फोगाट ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार, मुंशी राजबीर व प्रदीप कुमार के साथ मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान मार्केट में खड़े ऐसे वाहन जिनके मालिक न तो यहां के दुकानदार हैं और न ही यहां के ग्राहक, उन वाहनों को बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ा करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें