फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, पीजीआई में तोड़ा दम

Sun, 31 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। समसपुर-बिरोहड़ रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल समसपुर निवासी राजेश की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के बड़े भाई के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में समसपुर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि वो ऑटो चलाता है। 28 अगस्त की शाम वो छोटे भाई राजेश के साथ घर से खेत में जा रहा था। उसी दौरान जब वो आईटीआई के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उसके भाई को टक्कर मार दी और आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया।
वहीं, हादसे के बाद घायल राजेश को दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान राजेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम पीजीआई पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें