चरखी दादरी। 15 फरवरी को नई अनाज मंडी के निकट स्थित आरएस गार्डन में वीर नारी व उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के जिला प्रधान सूबेदार सोमबीर शर्मा ने बताया कि इसके लिए विभिन्न गांवों, कस्बों व नगर के अलग-अलग भागों में लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। बौंदकलां प्रधान सूबेदार मेनपाल ने बताया कि कार्यक्रम में आने-जाने के लिए वाहनों का प्रबंध किया गया है। संवाद