फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है वीबी-जी-राम-जी : सांसद

Sun, 11 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विधायक सुनील सांगवान के आवास पर पत्रकारों से बात करते सांसद धर्मबीर सिंह।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पहले मनरेगा योजना में काफी भ्रष्टाचार होता था। जिसकी शिकायतें लगातार मिलती थीं। नई व्यवस्था लागू होने से जहां भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा। वहीं वीबी-जी-राम-जी योजना वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। यह बात भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने शनिवार को दादरी में विधायक सुनील सांगवान के निवास स्थान पर पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना नहीं, बल्कि योजना को और अधिक प्रभावी बनाना है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान इस योजना के कई बार नाम बदले गए हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अभी तक मनरेगा के तहत हर वर्ष पूरे देश में करीब 30 हजार करोड़ रुपये के ही काम हो पाते थे, लेकिन अब सरकार ने अगले वर्ष के लिए इस योजना का बजट एक लाख 51 हजार करोड़ रुपये निर्धारित किया है।
केंद्र सरकार की सोच है कि बेरोजगार को रोजगार मिले और साथ में गांवों का विकास हो। इसी के लिए मनरेगा में बदलाव करते हुए नया एक्ट संसद में पास किया गया है जिसके भविष्य में काफी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि योजना में अब 60 प्रतिशत हिस्सेदारी केंद्र और 40 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदेश सरकार की सुनिश्चित की गई है। इस कदम से अब राज्य भी योजना के तहत लगने वाले बजट व परियोजनाओं की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अब नई योजना के तहत गांवों में सामुदायिक केंद्र, कमरे, नाले, तालाबों के लिए चैनल, घाट बनाने आदि से संबंधित कार्यों को भी शामिल करते हुए इसका दायरा बढ़ाया गया है। योजना के तहत गांवों में अब बुनियादी ढांचा भी विकसित होगा, जिससे गांवों का भी पूर्ण रूप से विकास हो सकेगा। इस दौरान विधायक सुनील सांगवान, पटौदी के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता, प्रवक्ता राकेश शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें