फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में जीते वासु और रुद्र

Sun, 23 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव मंदोला स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा नर्सरी और पहली के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में नर्सरी से वासु, रुद्र प्रथम रहे। एलकेजी से भावदीप, आरव, जियांश विजेता बने। यूकेजी में सक्षम, माण्विक, हर्षित प्रथम रहे। पहली कक्षा से आयु, रियांशी, खुशी प्रथम रहीं। प्राचार्य नरेंद्र यादव और डीन नौरंगलाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
नरेंद्र यादव ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ातीं हैं। यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होतीं हैं। डीन नौरंग लाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर उनके बहुमुखी विकास को बढ़ावा देना है। प्रमुख सुनीता ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को दिलाई नकल रहित परीक्षा करने की शपथ

बौंदकलां। गांव सांवड़ स्थित बीएसएन स्कूल में सेवा संकल्प संगठन की ओर से बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसमें विद्यार्थियों को नकल रहित परीक्षा करने की शपथ दिलाई गई। संगठन के प्रतिनिधि जतिन गर्ग ने विद्यार्थियों को परीक्षा का महत्व बताया। उन्होंने ईमानदारी से परीक्षा देने और परीक्षा में गैर जरूरी सामान न ले लाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने नकल रहित परीक्षा करने की शपथ ली। विद्यालय के निदेशक शिव कुमार भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा जीवन की नींव के समान है। परीक्षाओं में बेइमानी करना अपने आप से छल करना है। अपने उज्ज्वल भविष्य और लक्ष्य प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना चाहिए। परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। इस दौरान महेश डीपी, रविंद्र, विकास भारद्वाज, राजेश, जितेंद्र, सुरेश, दिनेश, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें