फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: थाली सजाओ प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम

Fri, 13 Sep 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शंकर कॉलोनी में गणेश उत्सव के दौरान थाली सजाओ प्रतियोगिता में शामिल बच्चे व महिलाएं। स्रोत: आयो
विज्ञापन
शंकर कॉलोनी में गणेश महोत्सव में आयोजित की गई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शंकर कॉलोनी में आयोजित गणेश जन्म महोत्सव में थाली सजाओ प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान कविता पाठ, भजन, चौपाई प्रस्तुत की गईं। सतीश बजाज, विनोद गर्ग और सुनील ऐरन की देखरेख में थाली सजाओ प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, यश ने दूसरा और वंश व रुद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन देव बंसल ने की जबकि मुख्य यजमान प्रवीण मित्तल रहे। पंडित सत्यवान शास्त्री ने बताया कि भगवान गणेश को एकदंत इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनका एक दांत टूटा हुआ है। यह दांत कैसे टूटा इससे जुड़ीं अलग-अलग पौराणिक कथाएं हैं। सबसे प्रचलित कथा गणेश और परशुराम की लड़ाई से जुड़ी है।
विज्ञापन

एक बार परशुराम भगवान शिव से मिलने के लिए कैलाश पर्वत पहुंचे। द्वार पर खड़े गणेश ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। भगवान परशुराम ने गणेशजी से काफी विनती की पर वह नहीं माने। आखिरकार परशुराम ने गणपति को युद्ध की चुनौती दी। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए गणेशजी ने युद्ध किया। इस दौरान परशुराम के फरसे के वार से उनका एक दांत टूट गया और वे एकदंत कहलाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोहताश शर्मा, राम अवतार, हरिराम खुडानिया, सतीश बजाज, सुधीर गर्ग, मुकेश बंसल, नेहा मित्तल, उमा बंसल, निशा बंसल, प्रीति मित्तल, सोनिया मित्तल, नीरू जैन, मंजू गर्ग, सरोज देवी, सुमन देवी, उषा मित्तल, अंजू मित्तल, पिंकी गोयल, सरिता गोयल आदि मौजूद रहीं।
फोटो 32
शंकर कॉलोनी में गणेश उत्सव के दौरान थाली सजाओ प्रतियोगिता में शामिल बच्चे व महिलाएं। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें