फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विलुप्त हो रहे 1500 पौधे वितरित, 500 का किया रोपण

Sun, 10 Aug 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में पौधरोपित करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक उमेद पातुवास
विज्ञापन
- जिले के मौड़ी गांव में रविवार को आयोजित किया गया जिलास्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम, सांसद और दोनों विधायक रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। वन विभाग की ओर से गांव मौड़ी में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक उमेद पातुवास और सुनील सांगवान ने पौधराेपण से किया।
कार्यक्रम में छात्रों की ओर पर्यावरण संरक्षण पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया। वहीं, ईको क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से खेल परिसर व अन्य स्थानों पर 500 पौधे लगाए गए जबकि विलुप्त होती खेजड़ी जांटी के 1500 पौधे वितरित किए गए। विधायक सुनील सांगवान ने लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा करने का आह्ववान किया।
विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि अगर पेड़ नहीं होंगे तो काल जैसे हालात हो सकते हैं। इसलिए पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी करें।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि कोरोना काल में लोग ऑक्सीजन के लिए तरस रहे थे। अगर पेड़ अधिक मात्रा में होते तो शायद हालत वैसे नहीं बनते। उन्होंने विलुप्त होती प्रजातियों के अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

आयोजन में एसडीएम योगेश सैनी, जिला वन रेंज अधिकार हेमंत पारिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, शक्ति सिंह, मनजीत कुमार, दीपक कुमार, बबीता सांगवान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें