फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: उदयपुर-कटरा-वैष्णोदेवी ट्रेन का दादरी स्टेशन पर ठहराव शुरू, लोगों को मिलेगी सुविधा

Thu, 21 Mar 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

अधिकारियों के मुताबिक बच्चों की परीक्षा का समय और लोगों को जानकारी न होना इसका कारण है। बुधवार को पहले दिन ट्रेन का ठहराव होने पर आठ यात्रियों ने भिवानी तक, पांच ने हिसार तक और दो यात्रियों ने जालंधर कैंट तक यात्रा की।
विज्ञापन
चरखी दादरी स्टेशन पर पहुंची उदयपुर-कटरा-वैष्णाे देवी ट्रेन। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में दादरी रेलवे स्टेशन पर बुधवार से उदयपुर-कटरा-वैष्णोदेवी ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया है। सप्ताह में दो दिन इस ट्रेन का दादरी स्टेशन से आवागमन होगा और दो बार दो-दो मिनट का ठहराव होगा। ट्रेन ठहराव के पहले दिन जिले से किसी भी यात्री ने वैष्णोदेवी की यात्रा नहीं की। हालांकि दो यात्रियों ने जालंधर कैंट तक सफर कर इस ट्रेन सेवा का लाभ जरूर उठाया।

विज्ञापन


जिले के श्रद्धालुओं को माता वैष्णोदेवी दर्शन के लिए उदयपुर-कटरा-वैष्णोदेवी विशेष ट्रेन का संचालन मंगलवार शाम से शुरू किया गया है। ये ट्रेन बुधवार को अपने निर्धारित समय दोपहर 12:23 बजे दादरी स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 12:25 बजे कटरा व वैष्णोदेवी के लिए रवाना हो गई। हालांकि पहले दिन दादरी रेलवे स्टेशन से कटरा या वैष्णोदेवी का कोई टिकट नहीं कटा।

पहले रेवाड़ी, दिल्ली और हिसार से पकड़नी पड़ती थी ट्रेन
इस ट्रेन का पहले दादरी स्टेशन पर ठहराव नहीं था। इस कारण कटरा व वैष्णोदेवी समेत उदयपुर की तरफ यात्रा करने वाले मुसाफिरों को रेवाड़ी, दिल्ली या हिसार जाकर ये ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। अब यात्री दादरी स्टेशन से ट्रेन सेवा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को वापसी करेगी ट्रेन
अब ये ट्रेन वैष्णोदेवी से चलकर कटरा होकर शुक्रवार को दादरी स्टेशन पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09645 शनिवार रात 8:25 बजे दादरी रेलवे स्टेशन आएगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 8:27 बजे उदयपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

जिले के लोगों को गाड़ी के ठहराव के बारे में अभी जानकारी नहीं है। पहले दिन 10 यात्रियों ने उदयपुर- कटरा-वैष्णोदेवी ट्रेन के ठहराव का लाभ उठाते हुए विभिन्न शहरों के लिए सफर किया। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। - अभिनंदन कुमार, स्टेशन अधीक्षक, चरखी दादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें