फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पशुओं को मुंहखुर व गलघोंटू बीमारी से बचाने के लिए 23 तक चलेगा टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले में पशुपालन विभाग की ओर से मुंहखुर व गलघोंटू की बीमारी की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन की जा रही हैं। 23 नवंबर तक चलने वाले इस टीकाकरण अभियान के तहत विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर पशुओं को टीके लगा रहे हैं। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. जसवंत जून ने बताया कि विभाग की ओर से पशुओं में आने वाली बीमारियों की रोकथाम को लेकर कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें विभिन्न बीमारियों का टीकाकरण शामिल है। जिले में मुंहखुर और गलघोंटू की बीमारी की रोकथाम के लिए 23 नवंबर तक वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पशुपालकों की आय व पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी पर आधारित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। पशुपालन में भेड़ व बकरियों की खरीद पर 50 लाख रुपये तक सब्सिडी दी जा रही है। इसी प्रकार पशुओं के लिए चारा बनाने वाली फैक्टरी के लिए दो करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। एनएलएसएम स्कीम के तहत भेड़-बकरी व बड़ी डेयरी स्थापित करने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें