फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जमींदारा सोसायटी और पैक्स समितियों में यूरिया का वितरण आज भी

Mon, 21 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो=10
विज्ञापन

गांव ढाणी फोगाट में खेत में खड़ी बाजरा की फसल। संवाद
- शनिवार को पहुंचे थे डीएपी के 14 हजार बैग, केंद्रों पर सुबह शुरू किया जाएगा वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जमींदारा सोसायटी व पैक्स समितियों में अब सोमवार को यूरिया खाद का वितरण किया जाएगा। जिले में 14 हजार बैग की खेप शनिवार को पहुंच थी। शनिवार को भी खाद का वितरण किया गया था। वहीं, सोमवार को भी खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
जिले में खाद पुलिस के पहरे में बांटनी पड़ रही है। पैक्स समितियों में खाद पहुंचने की वजह से अब एक केंद्र में इतनी भीड़ नहीं बन रही है। सभी किसानों को खाद मिल रही है। अब तक जिले में 4228 मीट्रिक टन यूरिया खाद आई है। सितंबर माह तक किसानों को 35 हजार मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे खाद का वितरण शुरू हो जाएगा। रविवार को भी एक ट्रक यूरिया खाद से भरा पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में पहुंचा है। जमींदारा सोसायटी को 3100 बैग मिले हैं। मौजूदा जुलाई माह में 12 हजार एमटी यूरिया व 5000 हजार एमटी की डीएपी की जरूरत है।
सितंबर तक कुल 16,500 एमटी डीएपी की जरूरत है। अब तक 2038 एमटी डीएपी ही पहुंची है। अब तक 1108 एमटी एनपीके खाद भी पहुंची है। अगले अगस्त माह में जिले में 10 हजार एमटी यूरिया की जरूरत है। इसी प्रकार, सितंबर माह में भी पांच हजार एमटी यूरिया की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन

- 9 बजे शुरू होगा खाद वितरण
जमींदारा सोसायटी के मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। किसान खाद जरूरत के अनुसार ही खरीदें। एक किसान को एक आधार कार्ड पर पांच बैग यूरिया के दिए जा रहे हैं। किसान इस समय यूरिया खाद का इस्तेमाल बाजरा, ज्वार व धान की फसल में कर रहे हैं। किसान धान की पछेती रोपाई भी कर रहे हैं। इस बार धान का रकबा गत वर्ष की तुलना में ज्यादा रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें