फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पोर्टल पर 20 तक अपलोड करें फसल क्षति के आंकड़े

Thu, 16 Jan 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में हुई बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के नुकसान की भरपाई की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 20 जनवरी तक इसके दावे अपलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि 26 दिसंबर के बाद जिले में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण अगर कहीं भी किसानों की फसलों को कोई नुकसान हुआ है तो उसकी सूचना ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज की जा सकती है। वित्त आयुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में पत्र क्रमांक 914-ईआर-5-2024/8160 जारी किया गया है।

कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन कल

चरखी दादरी। सरकार की योजना के तहत कृषि विभाग की ओर से जिले के 35 किसानों को अनुदान पर सुपर सीडर नामक कृषि यंत्र दिए गए हैं। अब विभाग की ओर से दो बार इनका भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। पहला सत्यापन नई मशीन खरीदने के बाद और एक सीजन चलाने के मशीन का दूसरी बार भौतिक सत्यापन किया जाता है। इसी कड़ी में कृषि विभाग की ओर से इन कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 30 नवंबर 2024 को किया गया था। एक सीजन में मशीन का उपयोग करने के बाद 17 जनवरी को अब फिर से इन सभी कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित किसान अपनी मशीन दोबारा से भौतिक सत्यापन के लिए सुबह नौ से 12 बजे तक दादरी नई अनाज मंडी में और दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बाढड़ा मंडी में लेकर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें