फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नारी लीड्स अभियान के तहत महिलाओं को पढ़ाया जा रहा है स्वच्छता का पाठ

Sat, 28 Mar 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करते हुए नप की महिला टीम।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के उद्देश्य से नगर परिषद ने नारी लीड्स स्वच्छता अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाया है। इस अभियान के तहत शहर की महिलाओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है और उन्हें घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि घर की व्यवस्था संभालने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है ऐसे में स्वच्छता अभियान में उनकी भागीदारी शहर को साफ-सुथरा बनाने में निर्णायक साबित होगी।
घर-घर जाकर टीमें कर रही संवाद : नगर परिषद की विशेष टीमें इन दिनों घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद कर रही हैं। टीम सदस्य उन्हें समझा रहे हैं कि रसोई से निकलने वाला जैविक कचरा जैसे सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन और अन्य गीला कचरा अलग डिब्बे में रखें, जबकि प्लास्टिक, कागज, रैपर, बोतलें और अन्य सूखा कचरा अलग कूड़ेदान में जामा करें। महिलाओं को यह भी बताया जा रहा है कि यदि शुरुआत घर से होगी तो पूरे शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें