फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फसल अवशेष प्रबंधन के तहत पराली आपूर्ति शृंखला स्थापित करने के लिए मिलेगा अनुदान

Mon, 04 Aug 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत पराली आपूर्ति शृंखला स्थापित करने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक इंडस्ट्री योजना का लाभ लेने के विभागीय पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जितेंद्र अहलावत ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत पराली प्रबंधन के लिए इंडस्ट्री को 65 प्रतिशत क्रेडिट लिंक अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमे मशीनों की खरीद के लिए परियोजना लागत 1.0 करोड़ (3000 एमटी क्षमता प्रति सीजन) और 1.5 करोड़ (4500 एमटी क्षमता प्रति सीजन) होगी।
सहायक कृषि अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि इच्छुक इंडस्ट्री का हरियाणा में स्थापित होना अनिवार्य है। प्राप्त आवेदनों की जिलास्तरीय कार्यकारी समिति जांच करेगी और राज्यस्तरीय मंजूरी समिति के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की जाएगी। जो इंडस्ट्री 100 प्रतिशत धान की पराली आधारित होगी व पिछले 2 वर्षों के दौरान धान की फसल के अवशेषों की खरीद का अनुभव होगा उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें