फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, बुजुर्ग की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sun, 30 Jul 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराने पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गया। राजमिस्त्री का काम करने वाला 70 वर्षीय रोहताश 45 वर्षीय मनमोहन के साथ गांव चिड़िया में राज मिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे जब दोनों खाना खाने के लिए गांव खोरड़ा आ रहे थे तो चिड़िया व खोरड़ा के बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। इस दौरान बाइक मनमोहन चला रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल चरखी दादरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने 70 वर्षीय रोहताश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल खोरड़ा निवासी मनमोहन को प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मृतक रोहताश पिछले 19 साल से अपनी बेटी कोमल के पास गांव खोरड़ा में रहा रहा था तथा राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई करेगी। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें