फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ा, सड़क किनारे खड़े तीन लोगों समेत बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर

विज्ञापन
Unbalanced high speed tractor climbed divider, collided bike and scooty including three people standing on road side - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ चौक के समीप शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और तीन लोगों समेत दो वाहनों को भी टक्कर मार दी। हादसे में घायल तीनों लोगों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सिटी थाना पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खोरडा निवासी ओमप्रकाश (50) महेंद्रगढ़ चौक समीप स्थित कृष्णा ऑटो स्टोर में बतौर मिस्त्री का काम करता है। रविवार देर शाम वह सड़क किनारे खड़ा था। उसके साथ कढ़ाई बेचने का काम करने वाला स्थानीय दुकानदार भी था। इसी दौरान चिड़िया मोड़ की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया। ट्रैक्टर के एक तरफ के दोनों पहिये डिवाइडर पर चढ़ गए। इस हादसे की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
फुटेज के अनुसार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पहले सड़क किनारे खड़े ओमप्रकाश और एक अन्य दुकानदार को टक्कर मारी और इसके बाद उनसे पांच कदम की दूरी पर खड़े एक अन्य मिस्त्री को टक्कर मार दी। इस दौरान वहां खड़ी स्कूटी और एक बाइक भी ट्रैक्टर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें