फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार दो किशोर घायल

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल किशोर। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव कलियाणा में डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार दो किशोर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक घायल को डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव कलियाणा निवासी दो किशोर सुमित व मंगलिया साइकिल पर सवार होकर गांव मंदोली से अपने गांव कलियाणा लौट रहे थे। गांव के समीप पहुुंचने पर डंपर ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार किशोर सुमित व मंगलिया को चोटेें आई। किशोर मंगलिया को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें