फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जवान पर फायरिंग करने के आरोपियों से दो पिस्तौल और बाइक बरामद

Wed, 13 Sep 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। खातीवास निवासी नेवी जवान पर फायरिंग करने के दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था और रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें मंगलवार को पुलिस ने फिर से कोर्ट में पेश किया और वहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन

बता दें कि खातीवास निवासी नेवी जवान प्रदीप पर आठ सितंबर को रावलधी-खातीवास रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की थी जबकि उनका तीसरा साथी बाइक पर ही बैठा रहा था। हमले में गोली प्रदीप के गाल में लगी थी और उसके बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
इस मामले के आरोपी खातीवास संजय और चंपापुरी निवासी दीपक उर्फ दीपू को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने संजय की निशानदेही पर एक पिस्तौल और दीपक उर्फ दीपू की निशानदेही पर एक पिस्तौल व बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें