फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो फिजिशियन तैनात, एनेस्थेटिक ने किया ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोरोना काल में जिले के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद दो फिजिशियन और एक एनेस्थेटिक मिल गए हैं। इन तीनों ने सोमवार से ही ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। जिले के नागरिक अस्पताल के आईसीयू में रखे वेंटिलेटर को ऑपरेट करने में कोई दिक्कतें नहीं होंगी और इनका सही और पूरा इस्तेमाल कर संकटग्रस्त मरीज की जान बचाई जा सकेगी। फिजिशियन न होने के चलते आईएमए के डॉक्टर्स अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं। इसके अलावा मंगलवार को एमबीबीएस फाइनल इयर के 15 छात्रों के भी ड्यूटी ज्वाइन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विदित है कि दादरी के नागरिक अस्पताल में 11 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। जिनको फिलहाल फिजिशियन न होने के कारण आईएमए के डॉक्टरों की मदद से चलाया जा रहा है। इन दिनों वेंटिलेटर की बहुत अधिक जरूरत महसूस की जा रही है। नागरिक अस्पताल में उपलब्ध वेंटिलेटर को चलाने के लिए अब 2 फिजिशियन और एक एनेस्थेटिक्स आ गए हैं, जिससे मरीजों को तत्काल जीवन रक्षक सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी। जिले में कोरोना काल के दौरान भी डॉक्टरों और विशेषज्ञों के पद खाली होने का मुद्दा अमर उजाला ने नौ मई कं संस्करण में प्रमुखता से उठाया था। अमर उजाला ने चिकित्सक-विशेषज्ञ के पद खाली, आठ संक्रमित, 50 डॉक्टर्स ही दे रहें अपनी सेवाएं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी और इसके अगले दिन ही जिले में तीन विशेषज्ञों को सरकार ने तैनात कर दिया। इससे पहले भी अमर उजाला फिजिशियन की कमी के मुद्दे को अलग-अलग संस्करणों में प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका है।
प्रशासन लगातार कर रहा सुविधाओं में विस्तार: डीसी
उपायुक्त राजेश जोगपाल के अनुसार जिला प्रशासन लगातर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास में लगा हुआ है। जिला में संसाधन उपलब्ध करवाने को लेकर वे लगातार मुख्यालय के संपर्क में रहते हैं और जिला की स्थिति भी मुख्यालय को भिजवाई जा रही है। जिला की स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करने के अंतर्गत आक्सीजन प्लांट लगाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करते हुए दो फिजिशियन और एक एनेस्थेटिक्स सहित एमबीबीएस फाइनल वर्ष के15 छात्रों को दादरी जिला में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें