फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोहतक-दादरी-अलवर मार्ग पर दौड़ेंगी दो बसें

Thu, 12 Sep 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोहतक-दादरी-अलवर मार्ग पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए दादरी डिपो के अधिकारियों ने एक बस सेवा और शुरू की है। अब इस मार्ग पर दो बसें दौड़ेंगी जिससे दो डिपो से सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। इससे रोहतक और दादरी का राजस्थान से जुड़ाव बेहतर होगा।
विज्ञापन

अलवर तक जाने वाली बस दोपहर दो बजे रोहतक डिपो से चलेगी। इसका ठहराव दादरी में होगा और शाम चार बजे बस अलवर के लिए चलेगी। रात करीब 8:30 बजे बस यात्रियों को अलवर पहुंचा देगी। फिर अगले दिन प्रात: 5:15 पर बस दादरी के लिए चलेगी और 9:15 बजे दादरी बस स्टैंड परिसर पहुंचेगी। इसके बाद 11 बजे यह बस रोहतक बस स्टैंड पहुंचेगी।
इससे पहले भी दादरी डिपो से रोजाना सुबह 7:30 बजे अलवर के लिए बस चलाई जा रही है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अलवर शहर के लिए एक और बस सेवा शुरू करने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी।अब विभाग ने यह मांग पूरी कर दूसरी बस का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


- यह रहेगा बस सेवा का मार्ग
अलवर शहर के लिए शुरू की गई बस आदमपुर, बधवाना, आकोदा, महेंद्रगढ़, नारनौल, जखराना, बहरोड़, बरड़ोद, ततारपुर चौराहा होकर अलवर पहुंचेगी। इस दौरान बस को एक चक्कर लगाने के लिए 222 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। अतिरिक्त बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी और विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा।

राजस्थान के अलवर तक जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लंबा सफर होने के कारण अधिकतर यात्री अपने घर तक जल्दी नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन अब दूसरी बस सेवा शुरू होने से यात्री आसानी से सफर कर सकेंगे। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें