फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: परमिट जारी होने पर भी दादरी-लोहारू मार्ग पर नहीं चलीं दो बसें

Wed, 16 Oct 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी बस स्टैंड में खड़ी निजी बसें।
विज्ञापन
चरखी दादरी। परमिट मिलने के बावजूद दादरी-लोहारू मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की ओर से दो माह पहले इस मार्ग पर दो निजी बसों के संचालन के लिए परमिट दिए गए थे। फिलहाल इस मार्ग पर रोडवेज के दादरी डिपो की नौ बसें संचालित हैं।
विज्ञापन

दादरी से लोहारू वाया झोझूकलां और बाढड़ा मार्ग पर दो बसों को जुलाई में परमिट मिला था। इसके बावजूद इन दो बसों का संचालन न होने के कारण यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है।
अधिकारियों का तर्क है कि इस मार्ग पर दादरी से झोझूकलां तक की सवारियां अधिक रहती हैं जबकि आगे के गांवों की सवारियां कम मिलती हैं, इसलिए इस मार्ग पर बसें कम लगाई गई हैं।
विज्ञापन

फिलहाल इस मार्ग पर रोजाना दो से तीन हजार लोग यात्रा करते हैं। दादरी से सतनाली जाने वाली बस में भी झोझूकलां जाने वाले यात्री लाभान्वित होते हैं। इनके लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। दादरी-लोहारू वाया झोझूकलां और बाढड़ा मार्ग पर दो निजी बसों का संचालन होना है लेकिन परमिट लेने के बावजूद कोई संचालक बस और परमिट लेकर स्टैंड पर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें