फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने कागज कार्रवाई कर दादरी सरकारी अस्पताल में शवों के पोस्टमार्टम करवाए।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस जांच अधिकारी आनंद ने बताया कि शुक्रवार को गांव छपार में बस स्टैंड के समीप गली से गुजरते समय एक बाइक पत्थर से जा टकराई और गिर गई। हादसे में बाइक सवार आकाशदीप की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे सवार 14 साल का चिराग घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक आकाशदीप दिल्ली में ग्रुप डी का कर्मचारी था। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। दूसरे हादसे में गांव खेड़ी बूरा के समीप बाइक सवार मोहित पुत्र राजबीर निवासी चैलावास थाना कनीना की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक कुलदीप घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में घायल कुलदीप ने बताया कि वह और मोहित बाइक पर गांव खेड़ी बूरा स्थित एक प्लांट में काम करने आ रहे थे। गांव खेड़ी बूरा के समीप उनकी बाइक और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कुलदीप को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस जांच अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का दादरी सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें